Advertisement
13 April 2023

'आज मेरे बेटे को श्रद्धांजलि मिली', असद अहमद के एनकाउंटर पर बोलीं दिवंगत उमेश पाल की मां

ट्विटर/एएनआई

उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने गुरूवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम का एनकाउंटर कर दिया। इस कार्रवाई पर उमेश पाल की मां शांति देवी ने सीएम योगी और यूपी पुलिस का आभार जताया है।

बता दें कि असद, उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार था। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्‍याकांड में वांछित, पांच पांच लाख रूपये के इनामी असद और गुलाम की एनकाउंटर में मौत हो गई।

असद अहमद के एनकाउंटर पर उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी और पुलिस विभाग का धन्यवाद करती हूं। पुलिस प्रशासन ने अपना फर्ज अदा किया है। जो उनको करना चाहिए वो उन्होंने अच्छा किया है। हमे सीएम योगी पर भरोसा था आज भी पूरा भरोसा है। मैं सीएम से अपील करती हूं कि हमें आगे भी न्याय दें, एनकाउंटर मेरे बेटे को श्रद्धांजलि है।

Advertisement

वहीं, उमेश पाल की पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद किया है। दिवंगत उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि पहले तो मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने जो किया है, बहुत अच्छा किया है। उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई है। इंसाफ हुआ है...पुलिस ने बहुत सहयोग किया:

#WATCH मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है। उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई। इंसाफ हुआ है...पुलिस ने बहुत सहयोग किया: अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल, प्रयागराज pic.twitter.com/NMKCmukgT4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023

दोनों के एनकाउंटर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री योगी ने यूपीएसटीएफ के साथ, यूपी डीजीपी, स्पेशल डीजी और पूरी पुलिस टीम की सराहना की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री योगी को दी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी को सौंप दी गई है।

पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी के एनकाउंटर के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। CM योगी ने यूपी STF के साथ ही DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस पूरे… pic.twitter.com/bzdmekcVhU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023

बता दें कि बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें असद अहमद भी नजर आ रहा था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Umesh Pal, CM Yogi Adityanath, Atiq Ahmed, Encounter, Asad Ahmed Encounter, UP STF
OUTLOOK 13 April, 2023
Advertisement