Advertisement
25 April 2021

मुख्तार अंसारी को हुआ कोरोना, बांदा जेल में हैं बंद

file photo

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में कैद मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मुख्तार का एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एक दिन पहले ही अंसारी का सैंपल लिया गया था।

मुख्तार अंसारी की हालत स्थिर है।
बांदा में कुल संक्रमितों की संख्या 6760 पहुंच गई है। सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1538 है। जिले में अब तक कोरोना से 76 मौतें हुईं हैं।

बता दें कि गुरुवार के मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से शस्त्र लाइसेंस के मामले में सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई थी। इस दौरान मुख्तार ने कोर्ट से शिकायत की थी कि उसे जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं नहीं दी जा रही है। जेल में तख्त, कूलर, मच्छरदानी, टेबल और क्लास थ्री के तहत सुविधाएं मिलनी चाहिए जो नहीं दी जा रही हैं। जिसके मद्देनजर सीजेएम ने बांदा जेल अधीक्षक को मैनुअल के तहत सुविधा प्रदान करने सख्त आदेश दिए।

Advertisement

देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 3,49,691 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,69,60,172 हुई। 2,767 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,92,311 हो गई है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 26,82,751 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,40,85,110 है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव, बांदा जेल में कैद मुख्तार, बांदा में कोरोना संक्रमण, जेल में मिला मुख्तार को सुविधा, Mukhtar Ansari Corona positive, Mukhtar imprisoned in Banda jail, corona infection in Banda, Mukhtar got facility in jail
OUTLOOK 25 April, 2021
Advertisement