Advertisement
29 October 2021

ग्लोबल एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित होंगे डॉ.समीर त्रिपाठी

लखनऊ। पॉवर, वाटर व सड़क निर्माण की अग्रणी सलाहकार कंपनी मेधज टेक्नोकांसेप्ट प्रा.लि. के सीएमडी डॉ.समीर त्रिपाठी को ग्लोबल एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड 2021 से सम्मानित किया जाएगा।

22 अक्टूबर को दुबई के पंचसितारा होटल ओबराय में आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव 2021 के एक भव्य समारोह में डॉ.समीर त्रिपाठी को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए कंपनी के ग्रुप जनरल मैनेजर ललित सिंह ने बताया कि कॉन्क्लेव में आबूधाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद-बिन-अहमद अल-नाहयान की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। ललित सिंह ने बताया कि डॉ.समीर त्रिपाठी को यह सम्मान प्रोजेक्ट मनैजमेंट एंड एडवाइजरी सर्विस की कैटेगरी में दिया जा रहा है।

Advertisement

विदित हो कि इससे पूर्व भी डॉ.समीर त्रिपाठी को उद्योग व उनके सामाजिक कार्यों के लिए कई सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है जिसमे मुख्य रूप से भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा 2014 व 2015 में लगातार उत्कृष्ट उद्यमिता का राष्ट्रीय पुरस्कार, इंडो-थाई बिजनेस को-ऑपरेशन द्वारा बिजनेस लीडरशिप अवार्ड, 2017 में विजनरी ऑफ़ उत्तरप्रदेश, इंडियन लीडरशिप अवार्ड फॉर इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट आदि शामिल हैं।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अपनी बी.टेक की पढाई पूरी करने की बाद डॉ.समीर त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत दुबई से ही की थी लेकिन देश के लिए कुछ अलग करने की चाहत उन्हें वापस स्वदेश खींच लाई।

यह एक संयोग है कि डॉ.समीर त्रिपाठी को यह सम्मान उसी स्थान पर प्राप्त हो रहा है जहाँ से उन्होंने अपने कर्मयोगी जीवन का प्रारंभ किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: ग्लोबल एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड, डॉ.समीर त्रिपाठी, Dr Samir Tripathi, Global Excellence and Leadership Award
OUTLOOK 29 October, 2021
Advertisement