Advertisement
07 April 2021

हिमाचल: चार नगर निगमों की 64 सीटों पर मतदान जारी, शाम को होगी वोटों की गिनती, सीएम जयराम की प्रतिष्ठा दांव पर

Outlook photo

हिमाचल के चार नगर निगमों में मतदान शुरू हो गया है। हिमाचल की धर्मशाला सहित 3 नए नगर निगमों पालमपुर, मंडी व सोलन में सियासी संग्राम चल रहा है। इसमें मुख्यमत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर दांव पर है । यह पहली बार है कि चुनाव पार्टी सिंबल पर हो रहे है ।

धर्मशाला में कुल 17 सीट है। जिनके लिए कुल 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें कांग्रेस व भाजपा सभी सीट पर चुनाव लड़ रही है। पहली बार आम आदमी पार्टी 9 सीट पर चुनाव लड़ रही है। सबसे जायदा नजर निर्दलीय उम्मीदवार पर है जिनकी संख्या 37 है।

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के गृह शहर पालमपुर में कुल 15 नगर निगम की सीट पर चुनाव हो रहा है। इनपर 64 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है। भाजपा व कांग्रेस सभी 15 सीट पर अपने योद्धाओ के साथ मैदान में उतरी है। इसके अलावा पालमपुर में 7 सीट पर आम आदमी पार्टी व 27 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है।

Advertisement

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी में 15 नगर निगम की सीट पर 67 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें कांग्रेस व भाजपा 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

आम आदमी पार्टी यहाँ 13 सीट पर जबकि सीपीआईएम 2 सीट पर और 22 निर्दलीय चुनावी मैदान में डटे है।

सोलन में 17 नगर निगम की सीट है। जिनपर 60 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। कांग्रेस भाजपा सभी 17 सीटों पर चुनावी मैदान में जुटी हुई है। आप 14 सीट पर जबकि 12 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 98 निर्दलीय चुनाव चुनावी मैदान में है जो बीजेपी और कांग्रेस का खेल बिगड़ सकते हैं । सीपीएम 2 व आप 43 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

आज चार बजे तक मतदान के बाद वोटों की गिनती की जाएगी शाम तक परिणाम आ जाएंगे। ऐसा माना जा रह की यह चुनाव बीजेपी के लिए 2022 विधान सभा चुनाव आने वाले दो उपचुनाव जिनमें एक मंडी संसदीय क्षेत्र का होना है कि दिशा तय करेंगे

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव, हिमाचल में मतदान जारी, हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर, हिमाचल राजनीति, Municipal corporation elections in Himachal Pradesh, voting continues in Himachal, Himachal CM Jairam Thakur, Himachal politics
OUTLOOK 07 April, 2021
Advertisement