Advertisement
10 May 2024

उत्तराखंड: केदारनाथ, यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले; आज से शुरू हुई चारधाम यात्रा

गढ़वाल हिमालय में केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिरों के दरवाजे सर्दियों के मौसम के दौरान बंद रहने के बाद अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्तों के लिए खोल दिए गए और इसी के साथ चारधाम यात्रा शुक्रवार को शुरू हो गई। 

भगवान शिव और देवी यमुनोत्री को समर्पित प्रतिष्ठित हिमालयी मंदिरों के दरवाजे क्रमशः सुबह 7 बजे भजन-कीर्तन के बीच बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति में खोले गए।

श्रद्धालुओं के लिए केदारथनाथ के कपाट खुलने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता के साथ भी मौजूद रहे।

Advertisement

सीएम धामी ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के बाहर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "यह एक शुभ दिन है जिसका हम पूरे साल इंतजार करते हैं। मैं इस अवसर पर आप सभी का स्वागत करता हूं। आप सभी पर बाबा केदार का आशीर्वाद बना रहे।"

लगभग 10,000 श्रद्धालु केदारनाथ के कपाट खुलने के साक्षी बने। परंपरा के अनुरूप सेना की ग्रेनेडियर रेजिमेंट के बैंड द्वारा भक्ति धुनें भी बजाई गईं। मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक विविध फूलों से सजाया गया था। मंदिर के कपाट खुलने के समय तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। 

उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट भी सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. मंदिर के कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे और 'जय मां यमुना' के नारे लगा रहे थे।

गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर में और बद्रीनाथ के कपाट रविवार को खुलेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttarakhand, kedarnath dham, yamunotri dham, doors open, chardham yatra
OUTLOOK 10 May, 2024
Advertisement