Advertisement
05 March 2018

ताजमहल के निकट ड्रोन उड़ाते पकड़े गए दो पर्यटक

आगरा के अतिसुरक्षित क्षेत्र ताजमहल के निकट पुलिस ने आज दो विदेशी पर्यटकों को ड्रोन उड़ाते हुए पकड़ा है। इन दोनों में से एक पर्यटक विदेशी है। इनसे पूछताछ की जा रही है।


पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना ताजमहल के दक्षिणी गेट के निकट हुई। यहां स्थित एक होटल से ये दोनों पर्यटक ड्रोन उड़ा रहे थे।

Advertisement

आगरा के सिटी एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि हमें सुबह ताजमहल के निकट ड्रोन उड़ाए जाने की सूचना मिली थी। इसे एक दो पर्यटक उड़ा रहे थे जिसमें एक विदेशी था। उन्होंने बताया कि होटल के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा इस मामले से जो लोग भी जुड़े होंगे उसने पूछताछ की जा रही है। सिंह ने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tajmahal, agra, two, tourist, cought, flying, drone
OUTLOOK 05 March, 2018
Advertisement