Advertisement
31 March 2018

अलीगढ़ के अस्पताल में हाथ-पैर बांध कर रखे गए दो घायल

अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती दो लोगों को बेड पर हाथ-पैर बांध कर रखे जा का मामला सामने आया है। ये दोनों लोग ट्रेन से घायल होने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं। यहां के इमरजेंसी वार्ड में इनका इलाज किया जा रहा है। ये दोनों मरीज वार्ड में मदद चाह रहे थे पर वहा पर कोई अस्पतालकर्मी मौजूद नहीं था।


इस मामले पर मेडिकल कॉलेज के सीएमओ एसएच जैदी ने कहा कि इनका इलाज वरिष्ठ डॉक्टर कर रहे हैं। हमारे अस्पताल के बेड में साइड गार्ड नहीं लगे हुए हैं इसकी वजह से इन्हें गिरने से बचाने के लिए बांध कर रखा गया है।

Advertisement


उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ उनका कोई परिजन मौजूद नहीं है। अस्पताल के स्टाफ भी हरदम उनके पास नहीं रह सकते। यही कारण है कि हमें ऐसा करना पड़ा। इन दोनों को रेलवे पुलिस ने भर्ती कराया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Aligarh, hospital, injured, tied, hand, leg
OUTLOOK 31 March, 2018
Advertisement