Advertisement
05 January 2022

बिहार में कोरोना का प्रकोप तेज, नीतीश कैबिनेट की डिप्टी सीएम सहित ये पांच नेता पॉजिटिव

पीटीआई

बिहार के कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राज्य की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और राज्य मंत्री सुनील कुमार की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के 2 अन्य मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के अलावा मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी और राज्य मंत्री सुनील कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नीतीश कैबिने के वरिष्ठ मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है।

बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले इन सभी का मंगलवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया जिसमें इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए जाने के बाद इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।

Advertisement

बता दें कि राजधानी पटना में मंगलवार को कोविड-19 के 565 नए मामले आए और 24 घंटों में आए मामलों में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। बिहार में बीते दिन 983 मामले सामने आए, जिसके बाद नीतीश कुमार सरकार ने नाईट कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां लगाने के निर्देश दे दिए हैं। अधिसूचना के अनुसार, 21 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह पांच तक कर्फ्यू होगा। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बिहार में कोरोना वायरस, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तारकिशोर प्रसाद, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, Corona virus in Bihar, Deputy Chief Minister Renu Devi, Minister Sunil Kumar, Chief Minister Nitish Kumar, Tarkishore Prasad
OUTLOOK 05 January, 2022
Advertisement