Advertisement
25 February 2022

हिमाचल विधानसभा में गुंजा यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों का मामला, 60 बच्चों के अविभावकों ने सरकार से किया संपर्क

विधान सभा के बजट सत्र में तीसरे दिन बजट सत्र की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई सदन में यूक्रेन में फँसे हिमाचली बच्चों का मामला गुंजा। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने यूक्रेन में फँसे हिमाचल के बच्चों को सुरक्षित लाने का मामला उठाया। मुकेश अग्निहोत्री ने पूछा कि यूक्रेन में हिमाचल के कितने बच्चे फॅसे हुए हुए। हवाई सफर निज़ी कंपनियों के हाथ के चलते महँगे कर दिए गए है। जिसके चलते बच्चे वहां परेशान है। सरकार उनको अपने खर्चे पर सुरक्षित लाने के लिए क्या कर रही है?

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सदन में जानकारी दी कि यूक्रेन में विद्यार्थी व अन्य लोग हिमाचल के भी फँसे हुए है। देशभर के 20 हज़ार विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुए है। हिमाचल के बच्चे भी वहाँ फँसे हुए है। उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता है। केन्द्र को लिखा है कि जब तक बच्चे यूक्रेन में है उनकी सुरक्षित जगह रखा जाए और उनको सुरक्षित वापिस लाया जा सके। पीएम ने भी रूस के राष्ट्रपति से बच्चों की सुरक्षा की लेकर बात की है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया हिमाचल की कितने बच्चे वहां फंसे है उसकी सही जानकारी नही है। हां संख्या 100 से ज़्यादा ही सकती है। हिमाचल सरकार ने 1100 हेल्पलाइन में ऐसे बच्चों की जानकारी मांगी गई है। जिसमें 60 लोगों ने संपर्क किया है। बच्चों के लिए जो भी जरूरत होगी उनको सुरक्षित लाने के लिए हिमाचल सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Himachali students, trapped, Ukraine, Himachal assembly, parents, 60 children, contacted the government
OUTLOOK 25 February, 2022
Advertisement