Advertisement
25 December 2021

दुबई से मुंबई आने वाले यात्रियों को जारी नया फरमान, अब रहना पड़ेगा क्वॉरेंटाइन

देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के देखते हुए शुक्रवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत दुबई से आने वाले सभी इंटरनेशनल पैसेंजर्स जो मुंबई के निवासी हैं, उन्हें 7 दिन के होम क्वॉरंटाइन से गुजरना होगा। वहीं सात दिनों के बाद उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट भी कराना होगा।  यह आदेश नगर निगम आयुक्त आई एस चहल ने जारी किया है।

उन्होंने कहा कि मुंबई का प्रत्येक निवासी, यदि दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई हवाई अड्डे पर आ रहा है, तो मुंबई पहुंचने के बाद अनिवार्य रूप से सात दिनों के होम क्वॉरंटाइन से गुजरना होगा।

आदेश में कहा गया है कि सात दिन बाद स्थानीय वार्ड अधिकारी व्यक्ति को आरटी-पीसीआर टेस्ट करेंगे यदि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो वह सात दिनों तक खुद की निगरानी करेगा और यदि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा जैसे कि व्यक्ति को कोविड -19 उपचार वार्ड में रखा जाएगा।

Advertisement

आदेश में कहा गया है कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि दुबई हवाईअड्डे पर कई यात्री उड़ानें बदलने के बाद मुंबई के लिए उड़ान भरते हैं।

महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहने वाले यात्रियों को कलेक्टर द्वारा स्थानांतरित किया जाएगा जो परिवहन की व्यवस्था करेंगे। इन यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिनके पास अन्य राज्यों या महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट है, उन्हें अगली उड़ान लेने की अनुमति दी जाएगी।

बता दें कि महाराष्ट्र में कल 1,410 नए कोविड मामले, 12 मौतें हुईं और 868 डिस्चार्ज दर्ज़ किए गए। सक्रिय मामले 8,426 हैं। राज्य में आज ऑमिक्रोन के 20 नए मामले सामने आए, ओमिक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें से 54 रिकवर हो चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: महाराष्ट्र में कोरोना, दुबई से मुंबई फ्लाइट, मुंबई में क्वॉरंटाइन, बृहन्मुंबई नगर निगम, Corona in Maharashtra, Dubai to Mumbai flight, Quarantine in Mumbai, Brihanmumbai Municipal Corporation
OUTLOOK 25 December, 2021
Advertisement