Advertisement
13 September 2017

गुजरात: फिर भड़का पाटीदार आंदोलन, सूरत में दो बसों में लगाई आग

ANI

गुजरात में एक बार फिर पाटीदार आंदोलन की चिंगारी भड़क उठी है। पाटीदार प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंगलवार की रात सूरत में  प्रदर्शनकारियों ने दो बसों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया और 20 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।


बताया जा रहा है कि सौराष्ट्र भवन में गुजरात भारतीय जनता (पार्टी) युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम में हार्दिक पटेल के नेतृत्व वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति से कथित तौर पर जुड़े कुछ लोगों ने हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों को जब पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, तो उन्‍होंने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दो बसों को आग के हवाले कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग भी किया। वैसे, अब पूरे क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। बता दें कि आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुजरात पहुंच रहे हैं। इससे ऐन पहले हुई आगजनी जैसी घटना से सरकार की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Patidar youths, protested, against, Vijay Tankar Sammelan, Bharatiya Janata Yuva Morcha, Surat, set 2 buses on fire, 20 detained
OUTLOOK 13 September, 2017
Advertisement