Advertisement
21 December 2020

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी, तीन चरणों में होगा मतदान

FILE PHOTO

हिमाचल प्रदेश में आज राज्य चुनाव आयोग ने पहाड़ी प्रदेश में 3615 पंचायतों के चुनाव का ऐलान कर दिया। प्रदेश  चुनाव तीन चरणों में 17, 19 व 21 जनवरी 2021 को चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल 27 दिसंबर को होने जा रहा है। माना जा रहा है कि यह चुनाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए एक परीक्षा होंगे।

प्रदेश  चुनाव तीन चरणों में 17, 19 व 21 जनवरी 2021 को चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 31दिसंबर 2020, 1 व 2 जनवरी 2021 को नामांकन पत्र दाख़िल किए जाएंगे। 4 को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 6 जनवरी को नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि तय की गई है। 21 को मतदान के बाद चुनावों की गिनती भी की जाएगी। जबकि जिला परिषद व पंचायत समिति के वोटों की गिनती 22 जनवरी को होगी। चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार सहिंता भी लागू हो गई है।

प्रदेश की 3615 पंचायतों में 21384 वार्ड है। हिमाचल प्रदेश में 412 नई पंचायतों का गठन हुआ है। 23 पंचायतें नए नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में शामिल की गईं हैं। पंचायतों में 3615 प्रधान और उप प्रधान चुने जाने है। कांगड़ा में सबसे अधिक 4785 वार्ड हैं।

Advertisement

मंडी में 3271, शिमला में 2304, चंबा में 1771, सिरमौर में 1601,ऊना में 1555, सोलन में 1524,  हमीरपुर में 1430, कुल्लू में 1387, बिलासपुर में 1140, किन्नौर में 389 और लाहौल-स्पीति में 227 वार्ड हैं। पंचायत समिति के के 1792 वार्डों में चुनाव होगा जबकि 249 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होगा।। राज्य निर्वाचन आयोग नगर परिषदों एवम नगर पंचायतों के चुनाव की तिथियों की घोषणा पहले ही कर चुका है।

हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे नगर निकायों की चुनाव में 56 फीसद पर महिलाएं रहेंगी। शहरी निकायों में 29 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों यानी की 50 शहरी निकायों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें 50 अध्यक्षों में से 33 आरक्षित वर्ग के लिए हैं। इनमें 28 पर महिलाएं अध्यक्ष बनेंगी।

दस जनवरी को होने वाले मतदान से नगर परिषद और नगर पंचायतों के 416 वार्ड सदस्यों का चयन होगा और उनमें से अध्यक्ष का चुनाव होगा। क़बायली क्षेत्रों में चुनाव नही होंगे। शिमला जिला व मंडी के धर्मपुर ब्लॉक में न्यायालय में स्टे के चलते चुनाव की तिथि घोषित नही की गई है। उच्च न्यायालय ने रोस्टर को लेकर स्टे लिया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 21 December, 2020
Advertisement