Advertisement
05 August 2018

शाह-गोयल-योगी की मौजूदगी में बदला मुगलसराय स्टेशन का नाम

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मुगलसराय जंक्शन को रविवार के दिन नया नाम दिया गया। अब मुगलसराय जंक्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नाम नाम से जाना जाएगा। मुगलसराय जंक्शन के नए नाम के साथ उद्घाटन करने के लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल खुद पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह समेत प्रदेश के कई मंत्रियों के साथ चंदौली के सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने का ऐलान पहले ही कर दिया था, इसको अमली जामा पहनाने का काम पिछले महीने से तेज हुआ। रेलवे के साथ मुगलसराय जंक्शन की जगह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन नाम रविवार को जुड़ गया।

मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने की कवायद पिछले साल ही शुरू हुई थी, तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रखने का सुझाव केंद्र सरकार के पास भेजा था।

Advertisement

योगी आदित्यनाथ द्वारा मुगलसराय स्टेशन का नाम बदले जाने का सुझाव दिए जाने पर तब काफी सियासी बवाल हुआ था। गौरतलब है कि मुगलसराय स्टेशन 1862 में बना था। 1968 में इसी स्टेशन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मृत अवस्था में पाए गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Official announcement, pandit deen dayal junction, railway minister piyush goyal
OUTLOOK 05 August, 2018
Advertisement