Advertisement
08 May 2016

पुलिस नहीं अपराधी कर रहे हैं सीसीटीवी से निगरानी

गूगल

शहर के दक्षिणी इलाके में सबसे पहले इस चलन का पता चला जब एक सट्टाबाजी गिरोह लगातार सक्रिय था लेकिन पुलिस ने जब भी उसके ठिकाने का औचक निरीक्षण किया, वहां पुलिस को कुछ नहीं मिला। पुलिस को बाद में वसंत गांव इलाके में सट्टेबाजों के ठिकाने के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का पता चला जिसके बाद पुलिस ने एक गुप्त अभियान की योजना बनायी।

लेकिन पुलिस के लिए यह आसान नहीं रहा, गिरोह को पनाह दे रही एक महिला ने पुलिस की टीम को घेर लिया और उसपर अपने घर के परिसर में घुसकर अपना शोषण करने का आरोप लगाया। महिला ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपने दावे को साबित भी किया। घटना से घबराए पुलिसकमिर्यों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से इसपर चर्चा की।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ईश्वर सिंह ने कहा, हमें पता चला कि अवैध शराब की बिक्री, सट्टाबाजी गिरोह और मादक पदार्थ की ब्रिकी में शामिल अपराधियों ने अपने घरों में सीसीटीवी लगाए हुए थे और उसकी मदद से इलाके के पुलिसकर्मियों की गतिविधि पर निगरानी रखते थे।

Advertisement

अप्रैल में दक्षिणी जिले के विशेष कार्य बल को इस तरह के गिरोहों का पता लगाने और उन्हें न्याय के घेरे में लाने का जिम्मा सौंपा गया। करीब दस दिन में बल ने इस तरह के तीन गिरोहों का भंडाफोड़ किया। दक्षिणी जिले के बाद दूसरे जिलों में भी पुलिस इस तरह के चलन का पता लगा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्ली, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस, अपराधी, राष्ट्रीय राजधानी, पुलिस की निगरानी
OUTLOOK 08 May, 2016
Advertisement