Advertisement
23 May 2017

मायावती ने कहा- मुझे कुछ हुआ तो भाजपा होगी जिम्मेदार

google

सहारनपुर रवाना होने से पहले मायावती ने कहा, 'अगर मुझे कुछ होता है तो भाजपा सरकार उसके लिए जिम्मेदार होगी क्योंकि मैं हेलिकॉप्टर से जाना चाहती थी, लेकिन रोड से जाने के लिए मजबूर हूं।' उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने सहारनपुर के डीएम और एसएसपी से मिल हेलिपैड की पर्मिशन मांगी थी, लेकिन वह ठुकरा दी गई। मायावती ने कहा, मेरे सहारनपुर पहुंचने और वहां से वापस आने तक की जिम्मेदारी सरकार की है।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en-gb"><p lang="en" dir="ltr">People from my party met DM,SSP regarding helipad arrangements in Saharanpur but they denied permission: Mayawati,BSP on Saharanpur violence <a href="https://t.co/dilO8uiOBX">pic.twitter.com/dilO8uiOBX</a></p>&mdash; ANI UP (@ANINewsUP) <a href="https://twitter.com/ANINewsUP/status/866863532536508416">23 May 2017</a></blockquote>
<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

गौरतलब है कि सहारनपुर में दलितों और ठाकुरों के बीच जातीय हिंसा की शुरुआत 5 मई को हुई थी। महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने से रोकने पर दलितों और ठाकुरों में संघर्ष हो गया था। जिसमें ठाकुर समाज के एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद दलितों के 60 से ज्यादा मकान जला दिए गए थे और कई वाहन फूंक दिए थे। रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीम सेना के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन में हजारों दलितों ने भाग लिया था। इस पूरे घटनाक्रम पर मायावती ने अब तक चुप्पी साध रखी थी।

Advertisement

सहारनपुर मायावती के वोट बेस का किला रहा है जिसे वह अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहतीं। मायावती सहारनपुर जिले से दो बार विधायक रह चुकी हैं। हालांकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीएसपी जिले की एक भी सीट नहीं जीत पाई। सहारनपुर संघर्ष के बाद चर्चा में आई भीम आर्मी के हाथों मायावती अपने वोटर बेस में सेंध लगवाना नहीं चाहती हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मायावती, निशाना, भाजपा, Mayawati, target, BJP
OUTLOOK 23 May, 2017
Advertisement