Advertisement
14 June 2021

ममता बनर्जी और सोशलिज्म का हुआ विवाह, कम्युनिज्म, लेनिनिज्म की मौजूदगी में संपन्न; जानें- क्यों हुई शादी वायरल

TWITTER

तमिलनाडु के सलेम में रविवार को हुई ममता बनर्जी और सोशलिज्म की शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस खास शादी का निमंत्रण सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था। इतना ही कार्ड में लिखे कम्युनिज्म, लेनिनिज्म और मार्क्सिज्म नाम वाले बारातियों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। आप सभी हैरान होंगे की ये राजनीतिक पार्टियों के नाम वाले दुल्हा-दुल्हन और बारातियों का चक्कर क्या है?

पहले हम आपकों ये बता देतें हैं कि इस शादी में शामिल दुल्हा-दुल्हन और बारातियों के नाम असली हैं। शादी के कार्ड में भी यहीं नाम लिखे हुए हैं, लेकिन इनके नाम के पीछे की कहानी रोचक है। 

दरअसल, सोशलिज्म समाजवाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के जिला सचिव ए. मोहन के बेटे हैं। वो बताते हैं कि सोवियत संघ के विघटन के बाद कई लोगों को लगा कि कम्युनिस्ट खत्म हो गया। तो उस वक्त से मैंने अपने बेटों का नाम कम्युनिज्म, लेनिनिज्म और मार्क्सिज्म रख दिए थे। वहीं, दुल्हन कांग्रेस समर्थकों के परिवार से ताल्लुक रखती है, लेकिन दुल्हन का नाम ममता बनर्जी होना मात्र संयोग है।

Advertisement

ममता बनर्जी और सोशलिज्म की शादी की तस्वीरें और शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुल्हा-दुल्हन बताते हैं कि उन्हें शादी की ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं, उनमें से हजारों लोग ऐसे हैं जिन्हें हम जानते भी नहीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: ममता बनर्जी, सोशलिज्म, तमिलनाडु की शादी, सीपीआई, ए. मोहन, कम्युनिज्म, लेनिनिज्म, मार्क्सिज्म, Mamta Banerjee, Socialism, Tamil Nadu marriage, CPI, A. Mohan, Communism, Leninism, Marxism
OUTLOOK 14 June, 2021
Advertisement