Advertisement
14 August 2021

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट ने मचाया कोहराम, अब तक 5 की मौत, कुल 66 मामलों की पुष्टि

प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट की धमक बढ़ती जा रही है। राज्य में डेल्टा प्लस मरीजों की संख्या अब 66 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में अब तक 66 लोगों को कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है, उनमें से कुछ को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इसके अलावा उनमें से 5 की मौत हो चुकी है, जिनमें से एक की मौत मुंबई में हुई है।

इनमें से 7 मरीज 18 साल से कम उम्र के हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से भेजे गए स्वाब नमूनों की जीनोम अनुक्रमण के दौरान अत्यधिक संक्रामक माने जाने वाले वैरिएंट का पता चला था। मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के संक्रमण से 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला सामने आया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने कहा कि नए वैरिएंट से जान गंवाने वाली 63 वर्षीय महिला कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले चुकी थी। महिला 21 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और 1 हफ्ते के अंदर यानी 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला डायबिटीज सहित कई गंभीर बीमारियों की मरीज थी।

Advertisement

बता दें कि अब महाराष्ट्र में कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 6686 कोरोना के नए मामले सामने आए और 158 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जिसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले 63,82,076 और मौतों की संख्या 1,34,730 हो गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: डेल्टा प्लस वैरिएंट, महाराष्ट्र में नया वैरिएंट, महाराष्ट्र में कोरोना, नए वैरिएंट से मौत, Delta Plus variant, new variant in Maharashtra, Corona in Maharashtra, death due to new variant
OUTLOOK 14 August, 2021
Advertisement