Advertisement
11 August 2021

तस्वीरों और वीडियो में देखें हिमाचल हादसे की भयावह दृश्य, भूस्खलन में यात्रियों से भरी बस दबी-अब तक 10 की मौत

बुधवार को हिमाचल प्रदेश में एक और दुखद दुर्घटना हुई। भयानक भूस्खलन ने एचआरटीसी की चलती बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। अब तक 10 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस दुर्घटना की चपेट में आने से बचे चालक ने किन्नौर में जिला अधिकारियों को दुर्घटना के बारे में सूचित किया। डिप्टी कमिश्नर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि मलबे में 40 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।  हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने घटना के बाद मीडिया को संबोधित किया और दुर्घटना की पुष्टि की। एक महीने से भी कम समय में किन्नौर में भूस्खलन की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले दिल्ली के तीन पर्यटकों की घटना में जान चली गई थी।

देखें- घटनास्थल से आई तस्वीरें

Advertisement

 

(सभी तस्वीरें पीटीआई की है।)

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kinnaur Landslide, Over 40 Feared Buried Under Debris, Army, NDRF
OUTLOOK 11 August, 2021
Advertisement