Advertisement
06 August 2017

पुणे में भीड़ ने की गौरक्षकों की पिटाई, सात लोग घायल

GOOGLE

शनिवार की शाम महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में भीड़ ने गौरक्षकों पर हमला कर दिया। हमले की वजह बताई जा रही है कि गौरक्षकों ने पुलिस के साथ मिलकर गायों को वध के लिए कसाईखाने ले जाने के शक में एक टेंपो वाले को रोका था।

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अहमदनगर पुलिस ने बताया कि हमले में सात गौरक्षक घायल हुए हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। टेंपो के मालिक वाहिद शेख और ड्राइवर राजू फितरूभाई शेख को महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

‘मानद पशु कल्याण अधिकारी’ होने का दावा करने वाले पुणे के शिवशंकर राजेंद्र स्वामी ने बताया, “हमें जानकारी मिली थी कि एक टेंपो गायों की अवैध तस्करी करता है। हमने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की मदद से उस टेंपो को शाम करीब एक बजे होटल तिरंगा के पास रोक लिया गया। जिससे 10 बैल और 2 गायों को बचाया गया। इन्हें अवैध तरीके से हमलावाड़ा के कसाईखाने ले जाया जा रहा था। बाद में हम पुलिस शिकायत दर्ज कराने श्रीगोंडा पुलिस स्टेशन चले गए। भूख लगी थी इसलिए बाहर खाना खाने आए थे, तभी कुछ लोगों की भीड़ हथियार लेकर वहां आ धमकी। हम फिर से पुलिस थाने चले गए।”

Advertisement

स्वामी के अनुसार शाम को करीब 6 बजे 50 लोगों की भीड़ हथियार और पत्थर के साथ आई और उनपर हमला कर दिया। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Pune, crowd, beat, gaurakshak, seven people, injured
OUTLOOK 06 August, 2017
Advertisement