Advertisement
09 November 2017

हिमाचल विधानसभा चुनाव: 68 सीटों पर मतदान जारी, वीरभद्र ने बहुमत मिलने का किया दावा

File Photo

हिमाचल जैसे ठंडे प्रदेश में सियासी तापमान चरम पर है। आज जनादेश मतपेटियों में बंद हो जाएंगे। सूबे की सत्ता में कांग्रेस बरकरार रहेगी या भाजपा उसकी जगह लेगी, इसका निर्णय आज पड़े जनता के वोटों पर निर्भर करेगा। विधानसभा का यह चुनाव मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच है। जहां बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल हैं, तो वहीं कांग्रेस की ओर से अभ्‍ाी के मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनावी मैदान में डटे हैं। राज्य की अन्‍य सभी सीटों के लिए भ्‍ाी मतदान शुरू हो गए हैं।

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। एक चरण में होने वाले इस चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। गुरुवार को मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी लाइने नजर आईं। युवा से लेकर बुजुर्ग तक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में लगे नजर आए। नतीजों का एलान 18 दिसंबर को होगा।  

बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने कहा, हमने 50+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है, लेकिन हर तबके से जिस तरह का सपोर्ट मिल रहा है, उसे देखते हुए तो यही लगता है कि हम 60 से ज्यादा सीटें जीत जाएंगे। वहीं, धूमल के बेटे और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, अब वक्त आ गया है। लोगों ने हिमाचल को लूटने वाली कांग्रेस को बाहर करने का मन बना लिया है। प्रदेश को धूमल जी जैसे लीडर की जरूरत है। राज्य पर 50 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज है।

Advertisement

साथ ही, कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने का दावा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अगली सरकार भ्‍ाी कांग्रेस की ही होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम के तहत 37,000 से भी ज्याादा चुनाव अधिकारी, 17,770 पुलिसकर्मी, होम-गार्ड्स और अर्द्धसैनिक बलों की 65 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा आयोग ने राज्य के 12 जिलों में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 2,300 पोलिंग स्टेशंस से लाइव वेबकास्ट का भी इंतजाम किया है।

राज्य में पहली बार चुनाव आयोग मतदान के लिए VVPAT मशीनों का प्रयोग कर रहा है। राज्य में 19 लाख महिलाओं और 14 ट्रांसजेंडर सहित कुल 50.25 लाख मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी मैदान में कुल 338 उम्मीदवार हैं। 

इस चुनाव में 50 लाख से अधिक मतदाता 337 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले यह संख्या 338 थी, लेकिन बड़सर से एक प्रत्याशी की मौत के बाद प्रत्याशियों की संख्‍या 337 रह गई। उध्‍ार मतदान शुरू होने से पहले प्रध्‍ाानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Himachal Pradesh Assembly Election, Voting, under way
OUTLOOK 09 November, 2017
Advertisement