Advertisement
01 February 2018

राजौरी में पाकिस्तान की भारी गोलीबारी, 71 स्कूल बंद

google

पाकिस्तानी सेना ने आज नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर राजौरी जिले के गांवों और सेना की चौकियों पर भारी गोलीबारी की। इसकी वजह से प्रशासन को 71 स्कूलों को बंद करना पड़ा। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का करारा जवाब दिया है।

राजौरी जिले के डिप्टी कमिश्नर शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि जिले से नौशेरा और लाम सेक्टर में सुबह से ही पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांपला, पुखरी, अनवास भंडार और रत्तल बासाली में भी गोलीबारी की खबर है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि गोलीबारी के कारण सुरक्षा के मद्देनजर 71 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी के निकट मानकोटे, किशनघाटी और नौशेरा सेक्टर में भारी गोलीबारी और फायरिंग की थी।

Advertisement

गौरतलब है कि इस साल जनवरी में पाकिस्तानी गोलीबारी में छह जवान शहीद हुए हैं जबकि आठ नागरिक भी मारे गए हैं। इस दौरान 65 लोग घायल भी हुए हैं। इस दौरान कई गांवों के लोगों ने अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण ले रखी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Pakistan, troops, heavy, mortar, shelling, LoC, Army, Rajouri
OUTLOOK 01 February, 2018
Advertisement