Advertisement
29 August 2016

हरियाणाः विवेकाधीन कोष से खर्च का नहीं होता हिसाब

गूगल

विज पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने डेरा सच्चा सौदा को 50 लाख रुपए दान देने की गई घोषणा पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, 'मैंने इस खबर के सभी कारणों को नहीं देखा है। सभी राजनीतिक दल इसके समर्थन में हैं कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए धनराशि दान की जानी चाहिए। अनिल विज को लोगों के साथ अपने जुड़ाव को लेकर अपने निर्णय पर विचार करना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'वह एक जिम्मेदार राजनीति और संवैधानिक पद पर हैं। उन्हें अपने व्यवहार के बारे में एक निर्णय करना चाहिए। यदि वह कोई निर्णय नहीं करते तो हरियाणा के लोगों को कार्य करना होगा' गौरतलब है कि अनिल विज ने दान की घोषणा रविवार को सिरसा जिले में डेरा सच्चा सौदा में एक खेल कार्यक्रम के बाद की थी। इस मौके पर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह भी मौजूद थे। 

उल्लेखनीय है कि अकादमी के भीतर खेले जाने वाले सभी खेलों को स्वयं गुरमीत राम रहीम बनाते हैं और ये खेल राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले जाते। उधर अनिल विज ने कहा, 'डेरा सच्चा सौदा लंबे समय से खेलों को प्रोत्साहित कर रहा है। विज का कहना है कि अब भाजपा सरकार खेलों से संबंधित सभी गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगी। इसके लिए 20 ओलंपिक नर्सरी बनाई जाएंगी।'

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हरियाणा, अनिल विज, राम रहीम
OUTLOOK 29 August, 2016
Advertisement