Advertisement
05 August 2016

भोपाल के कॉलेज में ड्रेस कोड पर छात्राओं का धरना, कार्रवाई की दी चुनौती

google

छात्राओं के लिए अब कॉलेज में शॉर्ट्स और मिनी स्कर्ट पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि, धरने के वक्त कई छात्राएं शॉर्ट्स ही पहनकर आईं। सबने कॉलेज प्रशासन को चुनौती दी कि वे चाहें तो उनके खिलाफ कार्रवाई करके दिखाएं। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें रात 9:30 के बाद हॉस्टल में घुसने नहीं दिया जाता। जबकि उनके कॉलेज की टाइमिंग 9 से 5 है।

उसके बाद ज्यादातर लड़कियों को कोचिंग के लिए जाना होता है। ऐसे नियम बनने से वे कोचिंग नहीं जा पा रहीं। कॉलेज प्रशासन की इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मध्‍यप्रदेश, भाेपाल, ड्रेस कोड, धरना, विरोध, छात्राएं, मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी, mp, bhopal, dress code, opposition, girls student, mini skirt, manit
OUTLOOK 05 August, 2016
Advertisement