Advertisement
13 June 2017

मध्य प्रदेश में एक और किसान ने की खुदकुशी, 24 घंटे के अंदर तीसरा मामला

OUTLOOK

मध्यप्रदेश में 1 जून से किसान आंदोलन चल रहा है। इस दौरान पुलिसिया कार्रवाई में 6 किसानों की मौत के बाद आंदोलन और उग्र हो गया। अब राज्य के होशंगाबाद जिले के सियोनी मालवा गांव में मंगलवार को कर्ज में दबे एक किसान ने आत्महत्या ली। किसान का नाम माखनलाल बताया जा रहा है।

वहीं सोमवार को ही रेहटी तहसील में आने वाले ग्राम जाजना के एक किसान ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या की वजह कर्ज को बताई जा रही है। बताया गया कि छह लाख रुपए के कर्ज से तंग आकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वहीं  म.प्र. के विदिशा के शम्साबाद में हरि सिंह जाटव ने खुदकुशी कर ली है।

ग्राम जाजना निवासी दुलचंद (55) पिता गोविन्द कीर ने सोमवार को अपने ही घर में कीटनाशक पी ली। मृतक के पुत्र शेर सिंह के अनुसार, घर पर कोई नहीं था, उनके पिता के अचेत होने की सूचना पर उन्हें रेहटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया।

Advertisement

मृतक के पुत्र शेर सिंह ने मीडिया को बताया कि उसके पिता पर चार लाख रुपए बैंक और दो लाख रुपए अन्य का कर्ज था। इसके कारण वह काफी दिनों से परेशान थे। कर्ज से परेशान होकर आज उन्होंने मौत को गले लगा लिया। समाचार चैनल आजतक के अनुसार इस मामले में कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Farmers, death, not stopped, Madhya Pradesh, two farmers, self-harm, 24 hours, KISAAN, SHIVRAJ, CM, BJP
OUTLOOK 13 June, 2017
Advertisement