Advertisement
12 December 2020

विलुप्त हिमालयन सिरो ने स्पीति के हुरलिंग में दी दस्तक, वन्यप्राणी की टीम ने कैमरे में किया कैद


हिमाचल प्रदेश के वन्यप्राणी मंडल स्पीति की टीम ने विलुप्त हिमालयन सिरो को अपने कैमरे में कैद किया व वीडियो क्लिप बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
राज्य सरकार के वन्य विभाग ने इसको अपनी उपलब्धि बताया है और इसको लाहौल स्पीति में चल रहे अपने वन्य जीवन कार्य में सफलता हासिल किए जाने का दावा किया है। स्थानीय लोग भी इस विलुप्त प्रजाति को देखकर अंचभित रह गए।
वन्यजीव विलुप्त की अनुसूची एक में शामिल हिमालयन सिरो को इंटरनेशनल यूनियन फ़ॉर conservation फ़ॉर नेचर (आईयूसीयेन) ने संकटापन्न के नजदीक श्रेणी में शामिल किया है ।
इस उपलब्धि  के लिये वन्यप्राणी प्रभाग की मुखिया अर्चना शर्मा ने वन्यप्राणी मंडल स्पीति के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी और इस दुर्लभ प्रजाति के सरंक्षण व हुरलिंग क्षेत्र की निगरानी रखने के दिशा निर्देश दिए। वन्यप्राणी प्रजाति WPA 1972 ke Schedule I और CITES ke appendix I में शामिल प्रजाति है
मुख्य अरण्यपाल  वन्यप्राणी  अनिल ठाकुर  ने आउटलुक को बताया कि पिछले कुछ वर्षों में यह दुर्लभ प्रजाति ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और चंबा के कुछ ऊपरी क्षेत्रों में कैमरा ट्रैप के माध्यम से देखी गई थी , इस दुर्गम क्षेत्र में यह प्रजाति साथ में लगती रूपी भावा वन्यप्राणी अभ्यारण  स्थल से भटक   कर आई है।
कोल्ड डेजर्ट स्पीति में इस प्रजाति का यह पहला  फोटोग्राफिक रिकॉर्ड है। अनिल ठाकुर  ने बताया कि इस दुर्लभ प्रजाति की निगरानी श् हरदेव नेगी  वन मंडलाधिकारी वन्यप्राणी मंड़ल स्पीति और उनकी टीम कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 12 December, 2020
Advertisement