Advertisement
27 March 2020

केजरीवाल का दावा, 100 कोरोना मरीज प्रतिदिन भी आएं तो तैयारी पूरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर दिल्ली में 100 से ज्यादा केस आते हैं तो उसके लिए नए अस्पताल तैयार कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, हमारी योजना के हिसाब से अगर 1000 पेशंट प्रतिदिन भी आते हैं तो हमारी तैयारी पूरी है। हालांकि उम्मीद है कि ये स्थिति नहीं आएगी। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 5 डॉक्टरों की टीम तैयारी का जायजा लेगी और तैयारी के बारे में बताएगी। टीम के प्रमुख आईएलबीएस के प्रमुख डॉक्टर सरीन हैं।

बाहरी लोगों की भी की जाएगी मदद

भारत लगातार कोरोना मामलों में वृद्धि हो रही है। देश में अब 20 लोगों की जान इस खतरनाक वायरस ने ले ली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। केजरीवाल ने कहा कि दूसरे जिन राज्यों के जो लोग भी दिल्ली में रह रहे हैं, उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा। वे भी हमारे ही लोग हैं।

Advertisement

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि कई धार्मिक संस्थाएं इस मुसीबत की घड़ी में सामने आई हैं, ये लोग लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना है कि लॉकडाउन बेकार न हो।

रोज दो लाख लोगों को खाना खिलाने का लक्ष्य

दिल्ली के 25 स्कूलों में आज से जरूरतमंदों को खाना खिलाने की तैयारी की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य हर दिन 2 लाख लोगों को खाना खिलाना है। केजरीवाल ने कहा कि मदद के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग का भी खयाल रखा जाएगा।

हर स्थिति से निपटने की पर्याप्त तैयारी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सलाह दी है कि अगर दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ते हैं तो क्या करना है। उन्होंने वायरस संक्रमण को तीन स्टेज में बांटा है। अगर 100 केस रोज आते हैं तो क्यों करना है, 500 केस पर क्या योजना हो और यदि यह 1000 तक पहुंच जाते हैं तो हमें क्या तैयारी करी है। लेकिन यदि अगर 100 केस रोज आते हैं हमारे पास पर्याप्त संसाधन हैं।

आंकड़ों में दिल्ली

दिल्ली में 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, जबकि 6 लोग ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 39 हो गई है जो कल तक 36 थी। इनमें से 29 लोग दिल्ली में बाहर से आए हुए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi govternment, coronavirus, arvind kejriwal
OUTLOOK 27 March, 2020
Advertisement