Advertisement
24 September 2018

अमेठी दौरे पर राहुल गांधी, शिव मंदिर में की पूजा

TWITTER

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने के बाद सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। इस बार भी राहुल को शिवभक्त के तौर पर पेश किया जा रहा है। बम भोले के नारों के बीच राहुल गांधी का स्वागत किया गया है।

राहुल ने यहां पर शिवमंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान भारी संख्या में कांवड़िए भी मौजूद रहे। राहुल यहां महिला विकास सेंटर भी पहुंचे, उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर राहुल गांधी

Advertisement

राहुल गुजरात चुनाव से ही सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल रहे हैं। इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को शिवभक्त बताया था। इसके बाद वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर भी गए, जब से भगवान शंकर के दर्शन करके लौटे हैं।

मध्य प्रदेश के दौरे पर राहुल गांधी को शिवभक्त के तौर पर पेश किया गया था। भोपाल में जगह-जगह उन्हें शिवभक्त राहुल के नाम से होर्डिंग लगा दी गई थी। इनमें कैलाश मानसरोवर की यात्रा के बाद आने के स्वागत का जिक्र था।

कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

अमेठी में राहुल गांधी के स्वागत में भी ऐसी होर्डिंगें लगा दी गई हैं. इन पर राहुल गांधी को शिवभक्त बताया गया है। इस दौरे में वह सांसद निधि से कराई जाने वाली कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व प्रधानों के साथ बैठक करेंगे।



 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress president, rahul gandhi, amethi, shiv temple
OUTLOOK 24 September, 2018
Advertisement