Advertisement
11 August 2018

कांग्रेस MLA करेंगे CM राजे की गौरव यात्रा का स्वागत, लेंगे पांच साल में किए गए कार्य का ब्योरा

file Photo

राजस्थान के भरतपुर में आगामी 16 अगस्त से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर भले ही कांग्रेस राज्य सरकार पर तंज कसने और निशाना साधने में लगी हो, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और डीग-कुम्हेर से विधायक विश्वेंद्र सिंह इस गौरव यात्रा का स्वागत करने की तैयारी में हैं। हालांकि इस बीच ये खबर भी काफी सुर्खियां बटोर रही है कि विश्वेंद्र सिंह भाजपा में का दामन थाम सकते हैं।

विश्वेंद्र के भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी जोरों पर

कांग्रेस के बड़े नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले विश्वेंद्र के भाजपा में शामिल होने को लेकर चर्चा तब तेज हो गई, जब सिंह ने कहा कि भरतपुर संभाग में 16 अगस्त से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यात्रा के दौरान उनका स्वागत करेंगे।इससे पहले उनके भाजपा में जाने का 14 तारीख का कार्यक्रम बताया जा रहा था, लेकिन सूत्रों का दावा है कि भरतपुर संभाग के दौरे के दौरान विश्वेंद्र सिंह सीएम राजे के सामने ही भाजपा में शामिल होंगे।

Advertisement

सचिन पायलट से बात करने के बाद विश्वेंद्र ने CM का स्वागत करने का फैसला लिया 

हालांकि, विश्वेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे, लेकिन हमारे रिवाज के मुताबिक सीएम वसुंधरा राजे की भरतपुर यात्रा के दौरान उनका स्वागत किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट से बात करने के बाद भी उन्होंने यह फैसला लिया है कि सीएम राजे का स्वागत कर उनसे विकास के वादे और हकीकत से रूबरू करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री से पांच साल के दौरान किए गए कार्यों का ब्योरा लेंगे विश्वेंद्र

विश्वेंद्र सिंह ने यह भी कहा है कि वह मुख्यमंत्री से पांच साल के दौरान किए गए कार्यों का ब्योरा लेंगे और वादों के अनुसार काम नहीं होने को लेकर सवाल भी करेंगे। किंतु इस सारी कवायद के बीच एक बात और गौर करने वाली है कि अब दिगम्बर सिंह के परिवार और विश्वेंद्र सिंह के बीच पहले जैसी कटुता नहीं रही है। वैसे भी विश्वेंद्र सिंह के सीएम वसुंधरा राजे के साथ अच्छे संबंध बताए जाते हैं।

2008 में बीजोपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे विश्वेंद्र

साल 2008 तक विश्वेंद्र सिंह बीजेपी में ही थे, लेकिन उसी दौरान उनके व पूर्व चिकित्सा मंत्री दिग्मबर सिंह के बीच रिश्तों में आई खटास के कारण उन्होंने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। डीग-कुम्हेर सीट पर वर्चस्व को लेकर हमेशा ही विश्वेंद्र सिंह व दिगम्बर सिंह के बीच सियासी जंग रही है। दिगम्बर सिंह सीएम राजे के करीबी नेता माने जाते थे, लेकिन इस साल के शुरुआत में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद ही ही विश्वेंद्र सिंह के फिर से भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

डीग-कुम्हेर से कांग्रेस के टिकट पर हार गए थे विश्वेंद्र

उल्लेखनीय है कि विश्वेंद्र सिंह साल 2008 में डीग-कुम्हेर से कांग्रेस के टिकट पर हार गए थे। उसके बाद 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के नेता दिगम्बर सिंह को हरा दिया था। बाद में दिगम्बर सिंह उपचुनाव में उदयपुरवाटी से चुनाव लड़े, लेकिन वहां पर भी कांग्रेस के श्रवण के सामने हार का सामना करना पड़ा। लंबे समय से कैंसर जूझते हुए उनका इसी साल के शुरुआत में देहांत हो गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress MLA, Vishwendra Singh, will welcome, CM raje, Gaaurav Yatra, Bharatpur, Details, the work, done, five years
OUTLOOK 11 August, 2018
Advertisement