Advertisement
28 May 2018

कांग्रेस विधायक सिद्धू न्यामगौड़ा का सड़क हादसे में निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

ANI

कांग्रेस विधायक सिद्धू भीमप्पा न्यामगौड़ा का सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह गोवा से बगलकोट जा रहे थे तभी तुलासीगेरी के नजदीक उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस विधायक सिद्धू भीमप्पा न्यामगौड़ा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिद्धू को 12 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के टिकट से जामखंडी विधानसभा से चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ भाजपा के श्रीकांत कुलकर्णी मैदान में थे।

Advertisement

चुनाव में सिद्धू को 49,245 वोट मिले थे जबकि भाजपा के उम्मीदवार कुलकर्णी को 46,450 वोट मिले थे। माना जा रहा है कि आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव में 78 सीटें मिली थीं लेकिन न्यामगौड़ा की मौत के बाद विधानसभा में उसके 77 विधायक रह गए हैं।


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress MLA, Siddu Nyama Gowda, passed away, in a road accident
OUTLOOK 28 May, 2018
Advertisement