Advertisement
05 October 2016

बंगाल : दुर्गा पूजा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी प्रतिमा

google

 

भबानीपुर के पंडाल में दुर्गा देवी के साथ सफेद-नीली साड़ी में एक महिला को दिखाया गया है जो मां दुर्गा को पुष्प भेंट कर रही है और देवी का हाथ उसके मस्तक पर है। भक्‍त और दर्शन करने आ रहे लोगों का कहना है कि यह प्रतिमा पश्चिम बंगाल की मुंख्यमंत्री ममता बनर्जी को ध्‍यान में रखकर बनाई गई है।

इसके साथ ही यहां पर महिषासुर को सिर झुकाकर हार स्वीकार करते हुए दिखाया गया है। लोगों का मानना है कि महिषासुर की प्रतिमा पूर्व विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्रा की तरह दिखती है। हालांकि आयोजकों का कहना है कि लोग अपनी-अपनी तरह से सोच सकते हैं, लेकिन यह प्रतिमा नारी शक्ति को दिखाती है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार एक आयोजक ने बताया है कि उनकी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन भी नहीं किया जाएगा। उनका कहना है, 'अगर विसर्जन करेंगे तो साथ में दीदी ममता बनर्जी की मूर्ति का भी विसर्जन करना पड़ेगा।' बता दें कि सोमवार को ममता बनर्जी भी इस प्रतिमा के दर्शन करने के लिए पहुंची थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बंगाल, दुर्गापूजा, ममता बनर्जी, पंडाल, प्रतिमा, शक्ति, bengal, chief minister, pandal, durga puja, woman power
OUTLOOK 05 October, 2016
Advertisement