Advertisement
12 April 2022

नीतीश के नालंदा जनसंवाद कार्यक्रम में विस्फोट, एक महीने में सुरक्षा में चूक की ये दूसरी घटना

FILE PHOTO

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले सिलाव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुए विस्फोट के बाद भगदड़ मच गई है। घटना उस समय घटी जब मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों से आवेदन लेकर अधिककरियों को निर्देश दे रहे थे। कार्यक्रम रद्द कर मुख्यमंत्री के पटना लौटने की सूचना मिली है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, क्योंकि पुलिस को शक था कि यह एक पटाखा था। इस सिलसिले में पुलिस ने एक युवक को दबोचा है। उसके पास से एक माचिस बरामद की गई  है। यह दूसरी घटना है जब सीएम की सुरक्षा में चूक सामने आई है।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना यहां जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सिलाओ के एक हाई स्कूल में हुई। विस्फोटक के संदिग्ध वाहक की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई है, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया युवक इस्माइलपुर का रहने वाला है।  उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया, यह एक पटाखा प्रतीत होता है, लेकिन विस्फोटक की सही प्रकृति और संदिग्ध वाहक के मकसद के बारे में अधिक जानकारी की जांच की जा रही है।"

डीजीपी एस के सिंघल ने बताया कि घटनास्थल की नाकेबंदी कर दी गयी है। एक उच्चस्तरीय टीम जांच के लिए रवाना हो गयी है। जानकारी के अनुसार विस्फोट जैसे ही हुआ वैसे ही उनका सिक्योरिटी उन्हें घेरे में ले लिया।

Advertisement

पटना के पास बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री पर एक विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने के एक महीने से भी कम समय में सुरक्षा में चूक हुई है। कुछ दिनों पूर्व नीतीश कुमार को उनके ही गृह ज़िला में एक युवक सिक्योरिटी घेरे में सेंध लगते हुए मंच तक पहुंच कर नीतीश कुमार को एक मुक्का मार दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 12 April, 2022
Advertisement