Advertisement
14 September 2017

लोगों ने सिर मुंड़ाकर किया शिवराज सरकार का विरोध, मेधा पाटकर रहीं मौजूद

ANI

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोग सरदार सरोवर बांध का लम्बे समय से विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में डूब प्रभावित सैकड़ों विस्थापितों ने नीलम पार्क में गुरुवार को सिर मुंड़वा कर और प्रतीकात्मक शव रखकर सरकार का विरोध किया है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर भी मौजूद रहीं।

लोगों का आरोप है कि बांध के चलते बेघर हुए लोगों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। विरोध प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति ने बताया कि ये सरकार शव के समान है, जो किसी की बात नहीं सुनती। हम अपने अधिकार और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। 

क्या है सरदार सरोवर बांध?

Advertisement

बता दें कि सरदार सरोवर बांध दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। यह नर्मदा नदी पर बना है और 800 मीटर ऊंचा है। नर्मदा नदी पर बनने वाले 30 बांधों में सरदार सरोवर और महेश्वर दो सबसे बड़ी बांध परियोजनाएं हैं और इन दोनों ही परियोजनाओं का लगातार विरोध होता रहा है।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य गुजरात के सूखाग्रस्त इलाकों में पानी पहुंचाना और मध्यप्रदेश के लिए बिजली पैदा करना है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: bhopal, sardar sarovar dam, shaved heads, protest
OUTLOOK 14 September, 2017
Advertisement