Advertisement
23 June 2018

कर्ज देने के लिए बैंक मैनेजर ने रखी किसान की पत्नी से सामने शर्मनाक शर्त

प्रतीकात्मक फोटो

महाराष्ट्र के बुढलाना जिले में एक बैंक मैनेजर द्वारा खेती के लिए कर्ज मंजूर करने के किसान की पत्नी के सामने शर्मनाक शर्त रखे जाने का मामला सामने आया है। मैनेजर ने इस महिला से कहा कि यदि वह कर्जा चाहती है तो उसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अशोक चह्वाण ने इस घटना की निंदा की है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, बुढलाना के सेंट्रल बैंक के राजेश हिवसे पर महिला की शिकायत पर गुरुवार को केस दर्ज कर लिया गया है। मलकापुर तहसील के दालता गांव की महिला ने बैंक में खेती के लिए कर्ज लेने के लिए आवेदन किया था। पुलिस के अनुसार महिला जब अपने पति के साथ बैंक में आई तो हिवसे ने उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर ली। जब महिला लौटी को उसने महिला को फोन किया और कर्ज के आवेदन को मंजूर करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।

पुलिस ने बताया कि बाद हिवसे ने एक चपरासी को महिला के पास भेजा और अपनी मांग के लिए राजी होने के लिए कहा। इससे पहले महिला ने बैंक मैनेजर के साथ फोन पर हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे पुलिस को सौंप दिया। महिला ने गुरुवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि बैंक मैनेजर और चपरासी के खिलाफ आइपीसी की धाराओं के अलावा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने इस तरह की घटना को शर्मनाक बताते हुए महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य के लिए के झटका बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों का न तो कर्ज माफ किया जा रहा है और न ही उन्हें फसल बीमा का लाभ ही मिला रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बैंक मैनेजर द्वारा कर्ज देने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग करना दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जिससे दोषियों को जितनी जल्दी हो सजा दी जा सके।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Maharastra.Banker, demanding, sexual, favours, farmer, wife, clear, crop loan
OUTLOOK 23 June, 2018
Advertisement