Advertisement
27 September 2017

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर अशोक चौधरी बोले- पार्टी का फैसला मंजूर नहीं

File Photo

कांग्रेस ने पार्टी की बिहार इकाई के प्रमुख अशोक चौधरी को अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। हालांकि पार्टी ने उनकी जगह किसी अन्य नेता को इस पद की जिम्मेदारी नहीं दी है। अध्‍यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अशोक चौधरी ने बुधवार को कहा कि हम पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हैं, लेकिन जिस तरह से अपमानित करके निकाला गया, वह नहीं होना चाहिए था।  

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पार्टी छोड़ने के सवाल पर अशोक ने कहा कि अभी उनका पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है लेकिन यह फैसला भी मंजूर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को अशोक चौधरी को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने बताया कि सोनिया गांधी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। 

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ashok Chaudhary, decision, party, not approved
OUTLOOK 27 September, 2017
Advertisement