Advertisement
06 February 2018

कासगंज मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार

Symbolic Image

उत्तर प्रदेश के कासगंज मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने आज बताया, 'पुलिस ने आज चंदन गुप्ता (22) की हत्या के मामले में एक और आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए है।’’ गौरतलब है कि 31 जनवरी को चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, तीन फरवरी को एक अन्य आरोपी राहत कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था।

इस बीच, एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्हाट्सएप्प समूह चलाने वाले एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि जिले में साम्प्रदायिक हिंसा के बारे में व्हाट्सएप्प समूह में आपत्तिजनक और भड़काऊ मैसेज और चित्र डालने के आरोप में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह और ग्रुप के सदस्य अजय गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ग्रुप एडमिन राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ग्रुप का एक सदस्य अजय गुप्ता फरार है।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के दिन कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसा हुई थी, जिसमें चंदन गुप्ता नामक एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। युवक की हत्या के बाद से कासगंज में हिंसा और आगजनी शुरू हो गई थी।

(पीटीआई से इनपुट)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: uttar pradesh, kasganj, up, kasganj violence
OUTLOOK 06 February, 2018
Advertisement