Advertisement
14 April 2021

यूपी: सीएम योगी हुए कोरोना पॉजिटिव, पहले मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अधिकारी पाए गए थे संक्रमित

file photo

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें, सीएम कार्यालय के कई अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। योगी ने ये जानकारी अपने ट्वीट पर साझा की है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।"

Advertisement

आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने आज ट्वीट किया कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महेंद्र गिरी से मिले थे। उसके तुरंत बाद गिरी पॉजिटिव पाए गए थे। अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसलिए गिरी को उत्तराखंड ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,021 मामले सामने आये हैं जबकि 3,474 ठीक हुए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव, यूपी में कोरोना, अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव, कोविड- 19, Yogi Adityanath Corona positive, Corona in UP, Akhilesh Yadav Corona positive, Covid-19
OUTLOOK 14 April, 2021
Advertisement