Advertisement
02 August 2018

यूपी: शाहजहांपुर में भगवा रंग में रंगी गई महात्मा गांधी की मूर्ति, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

ANI

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंग दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रतिमा को भगवा रंग में रंगने का आरोप स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगाया है। ग्रामसभा की जमीन पर पिछले 20 साल से महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी है। प्रतिमा का रंग पहले सफेद था। एएनआई के मुताबिक, एडिशनल डीएम बच्चू सिंह का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मुद्दा भटकाने के लिए किया गया भगवा

मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश अनावा का कहना है कि हमें इस बारे मे कोई जानकारी नहीं है। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता इस मानसिकता के नहीं है कि वह प्रतिमाओं को रंगे। प्रतिमा को रंगने का काम गांव वालों ने ही किया होगा और आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा रहे हैं।

Advertisement

वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा का कहना है कि मेरे संज्ञान मे मामला आया है। हमने पहली बार महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा कलर मे देखा है। यहां किसान आत्महत्या का मुद्दा भटकाने के लिए इस मुद्दे को जन्म दिया गया है। अगर बीजेपी द्वारा प्रतिमा को भगवा नहीं किया गया है तो सरकार उनकी है जांच कराकर कार्यवाही कर दें। एडीएम बच्चू सिंह ने मामले में जांच की बात कही है।

अंबेडकर की प्रतिमा को भी भगवा रंग में रंगा गया था: बदायूं जिले के दुगरैया गांव में भीमराव अंबेडकर की नई मूर्ति लगाई गई थी लेकिन प्रतिमा का कोट भगवा रंग का था। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था तब जाकर इसे नीले रंग में रंग दिया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: A statue of Mahatma Gandhi, Shahjahanpur, saffron
OUTLOOK 02 August, 2018
Advertisement