Advertisement
04 November 2017

बेगूसराय: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान भगदड़, 3 लोगों की मौत

File Photo

बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया में शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार की सुबह स्नान-पूजा कर लौट रहे लोगों में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। हादसे में घायल लोगों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिमरिया में अर्द्ध कुंभ भी चल रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भगदड़ में अभी तक 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने दुर्घटना में मारे गये लोगों के निकट परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। आज कार्तिक पूर्णिमा का दिन है।

गौरतलब है कि हिंदू धर्म में प्राचीनकाल से ही कार्तिक पूर्णिमा काफी महत्व है। इस दिन गंगा स्नान का काफी महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर बिहार में गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए इकट्ठा होते हैं।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 3 dead, stampede, Begusarai, Kartik Purnima, celebrations
OUTLOOK 04 November, 2017
Advertisement