Advertisement
01 February 2016

महाराष्ट्र: रायगढ़ के मुरुड बीच पर डूबने से 13 छात्रों की मौत

साभार माई कोंकण

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मशहूर मुरुड-जंजीरा बीच पर पिकनिक मनाने गए पुणे के एक कॉलेज के 13 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार डूबने वालों में 10 लड़के औ तीन शामिल हैं। एक स्वथानीय प्हींरशासनिक अधिकारी ने बताया कि कुल 18 छात्र तैरने के लिए समुद्र में गए थे जिनमें से पांच के बचा लिया गया है। इन छात्रों को मौके पर मौजूद लोगों और बचाव दल के प्रयास से बचाया जा सका।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी छात्र पुणे के आबिदा इनामदार कॉलेज के छात्र थे जो पिकनिक मनाने महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित मुरुद बीच पर आए थे। कॉलेज से कुल 130 छात्रों का एक समूह पिकनिक मनाने के लिए मुंबई के पास रायगढ़ के मशहूर मुरुद बीच पर पहुंचा था। ये सभी छात्सर तीन बसों में मुरुड पहुंचे थे। समूह के अन्य सभी छात्र सुरक्षित बताए जा रहे हैं। डूबने से बचाए गए तीन छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

 

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान में तटरक्षक बल और स्थानीय मछुआरोें की मदद ली गई। तटरक्षक बल ने एक इंटरसेप्टर यान और चेतक हेलीकाॅप्टर के जरिए तलाशी अभियान चलाया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सी किंग हेलीकाॅप्टर को भी इस बचाव अभियान में लगाया गया है। स्थानीय पुलिस ने कहा है कि इस दर्दनाक हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: महाराष्ट्र, कोंकण, रायगढ़, दर्दनाक हादसा, मुरुड बीच, पिकनिक, समुद्र, लड़कियां, छात्र, पुणे, आबिदा इनामदार कॉलेज, पुलिस
OUTLOOK 01 February, 2016
Advertisement