महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 13 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के कोल्हापुर के नजदीक एक बस के पंचगंगा नदी में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 3 लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंचे राहत-बचावकर्मियों ने नदी से बस और शवों को निकाल लिया है।
Kolhapur bus accident: Death toll rises to 13
Read @ANI story | https://t.co/CGF1T32xT2 pic.twitter.com/wglzpw339f
— ANI Digital (@ani_digital) January 27, 2018
कोल्हापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर शिवाजी ब्रिज पर हुई। बस का चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद बस नदी में जा गिरी। बस गणपतिपुले से पुणे जा रही थी। बस पर कुल 17 यात्री सवार थे।
उन्होंने बताया कि रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और अग्निशमन दस्ते को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद तलाश और बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि नदी से सात लोगों को निकाला गया था, जिनमें से चार को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि तीन का इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम और स्थानीय लोग अन्य 10 यात्रियों की तलाश कर रहे हैं। घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।
इस दर्दनाक हादस में 13 लोगों की मौत हो गई और अन्य 3 घायल हैँ। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पातल में भर्ती करवाया गया है। बस में सवार सभी यात्री भगवान गणेश की पूजा करके वापस लौट रहे थे, बस रत्नगिरी से कोल्हापुर जा रही थी।
शिवाजी पुल से गुजरने के दौरान ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराकर 45 फीट नीचे पंचगंगा नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे तक चले रेस्कयू ऑपरेशन के बावजूद भी 13 लोगों को बचाया नहीं सजा सका।