Advertisement
20 September 2020

कृषि अध्यादेशों के विरोध में हरियाणा के किसानों ने तीन घंटे सड़कें जाम की

कृषि अध्यादेशों के विरोध में हरियाणा के किसानों ने आज तीन घंटे के लिए प्रदेश की सभी सड़कांे पर जाम लगाया। 14 सितंबर को लोकसभा में पारित होने के बाद आज राज्यसभा में पारित कृषि संबंधी तीन अध्यादेशों के खिलाफ पंजाब,हरियाणा के साथ यूपी और तेंलगाना के भी किसान सड़कों पर उतरे।

हरियाणा मंे रविवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक तमाम सड़कें जाम किए जाने के किसानांे के अल्टीमेटम के बाद सरकार ने चौकसी बढ़ा दी गई थी। कोरोना के चलते हालांकि पूरे प्रदेश में धारा 144 लगाई हुई है जिसके तहत एक स्थान पर 5 से अधिक लोगों के जमा होने की मनाही है पर किसानों के रोष पदर्शन के आगे सरकार बेबस दिखी।

मुख्यमंत्री ने किसानों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील करते हुए पुलिस व जिला प्रशाासन को भी किसानों से नरमी के साथ पेश आने के निर्देश दिए थे। उन्होंने किसान संगठनों से अनुरोध किया था कि वे इमरजेंसी सेवाओ को बाधित न होने दें। इससे पहले 10 सिंतबर को कुरुक्षेत्र के पिपली में जमा हुए सैंकड़ों किसानों पर लाठीचार्ज से हरियाणा की भाजपा जजपा सरकार की काफी किरकिरी हो चुकी है।

Advertisement

  अखिल भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी ने कहा कि था भाजपा की अाेर से लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में कृषि से जुड़े जो तीन अध्यादेश लाए जा रहे हैं, उनसे केवल कॉरपोरेट घरानाें काे फायदा होगा। कृषिमंत्री ने आज राज्यसभा में बिल पेश करते हुए कहा है कि अध्यादेश किसानों के लिए फायदेमंद हैं तो वे उन्हें खुली बहस की चुनाैती देते हैं। सरकार को चेतावनी देते हुए चढूनी ने कहा कि  जीटी रोड को छोड़कर प्रदेश के अन्य रोड 3 घंटे के लिए जाम किए जाएंगे। इसके बाद 25 सितंबर को भारत बंद का आह्वान है। पूरे देश के किसान संगठनों को एक साथ एक मंच पर लाकर आंदोलन को चलाया जाएगा इसके लिए अगले सप्ताह दिल्ली में एक बैठक का आयोजन होगा जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

    किसानों के आंदोलन को देखते हुए सरकार ने सभी जिलों के डीसी और एसपी को अलर्ट कर दिया है। गृह सचिव विजय वर्धन ने शनिवार सांय व रविवार की सुबह सभी जिलों के अधिकारियों से बात कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने  कहा कि सभी अधिकारी बंद का आह्वान करने वाले लोगों के साथ संपर्क में रहें और किसानों के इस विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्वक ढंग से होने दिया जाए। सभी कार्यकारी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों का रविवार का अवकाश रद्द कर दिया गया है। इन्हें लिखित निर्देश में कहा कि अगर प्रदेश में किसानों द्वारा सड़के जाम किए जाने की सूरत में पुलिस तत्काल प्रभाव से ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों से निकालने का प्रबंध करे। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने सभी रेंज आईजी, एसपी व पुलिस आयुक्तों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर निर्देश दिए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हरियाणा, किसान आंदोलन, किसान विरोध, कृषि अध्यादेश, कृषि विधेयक, कृषि बिल, खट्टर सरकार, मोदी सरकार, Haryana farmers, block roads, farmers protest, agricultural ordinances
OUTLOOK 20 September, 2020
Advertisement