Advertisement
30 May 2022

'द लास्ट राइड' गाने में सिद्धू मूसेवाला ने की थी मौत की भविष्यवाणी? सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

एएनआई/ट्विटर

सिद्धू मूसेवाला अपने गीतों में गन कल्चर व गैंगस्टर को प्रमोट करने के लिए विवादों में रहे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लोकप्रियता के शिखर को चूमा। उनके एक-एक गीत को सुनने व देखने वालों की गिनती करोड़ों में है। मूसेवाला की हत्या के बाद उनके आखिरी गीतों में शामिल 'द लास्ट राइड' (अंतिम यात्रा) खूब चर्चा में है। सिद्धू मुसेवाला ने दो हफ्ते पहले अपना एक और गाना ‘द लास्ट राइड’ रिलीज किया था। इस गाने को उन्होंने म्यूजिक कंपोजर वजीर पतर के साथ मिलकर बनाया था। इस गाने को सुनकर लगता है कि मूसेवाला को अपनी किस्मत के बारे में पता था। अब सिंगर का आखिरी गाना धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने के लिरिक्स में सिद्धू ने अपने जवानी में मरने का जिक्र किया है।

बता दें कि 2017 में गीत ऊंचियां ने गल्लां तेरे याद दीयां...सो हाई से उन्होंने करियर की शुरुआत की थी। इसके लिए उनको सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवार्ड भी मिल चुका है। उनके कई गीतों को कनैडियन बिलबोर्ड हाट100 में भी स्थान मिल चुका है।

‘ऐदां उठूगा जवानी विच जनाजा बल्लिएं (इसी तरह जवानी में ही उठेगी अर्थी)...के बोल वाले 'द लास्ट राइड' (अंतिम यात्रा) गाने की वीडियो पर मूसेवाला के पीछे एक व्यक्ति की चिता जलती और एक कार में नकाब पहने व्यक्ति पीछा करता दिखाई देता है। सिद्धू मूसेवाला महज 28 साल के थे। सोशल मीडिया पर सिद्धू के आखिरी गाने के वीडियो के भी चर्चे हो रहे हैं। मूसेवाला की मौत के बाद 'द लास्ट राइड' गीत को सबसे ज्यादा बार देखा जा रहा है और वह यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर आ गया।

Advertisement

लोग पूछ रहे हैं कि ये सिद्धू की अंतिम यात्रा थी और क्या सिद्धू को अपनी मौत होने के बारे में पहले ही पता चल गया था। मौत के महज कुछ ही मिनटों में हजारों लोगों ने गीत की वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। हर एक मिनट में सैकड़ों लोगों के कमेंट लिखे जा रहे हैं। लिखने वाले सिर्फ पंजाब या भारत से नहीं बल्कि कनाडा, अमेरिका व आस्ट्रेलिया से भी हैं।

सिद्धू मूसेवाला की मौत पर इंडस्ट्री के कई सेलब्स ने दुख जताया है। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल, कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्टर जिम्मी शेरगिल, राजविजय सिंह और सिंगर विशाल डडलानी सहित तमाम स्टार्स ने ट्वीट किए हैं. सभी के लिए सिद्धू के निधन की बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Punjabi Singer Sidhu Moose Wala, predict his death, final song 'The Last Ride', Social media, Emotion fans
OUTLOOK 30 May, 2022
Advertisement