Advertisement
16 November 2020

बरोदा उप चुनाव: इनेलो का प्रत्याशी हारा लेकिन लोगों में बढ़ा पार्टी के प्रति रुझान: ओम प्रकाश चौटाला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने कहा है कि बरोदा उपचुनाव में इनेलो का प्रत्याशी हारा लेकिन आमजन में पार्टी के प्रति रुझान बढ़ा है।

चौटाला आज यहां राज्य कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बने सियासी हालातों से नजर आ रहा है कि मध्यावधि चुनाव होंगे इसके लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सतर्क होकर काम करें। ओम प्रकाश चौटाला ने अच्छे कार्यकर्ताओं से संगठन में भागीदार बनकर काम करने का आह्वान भी किया।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने की जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर विधायक अभय सिंह चौटाला ने संबोधित किया। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए कहा इनेलो को इसके लिए अपने प्राण निछावर करने पड़े तो भी पीछे नहीं हटेंगे । तीनो कानून किसान को बर्दाश्त होने वाले नहीं हैं इन कानूनों से किसान की कमर टूट जाएगी।
उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा भाजपा सरकार ने हवाई अड्डे अंबानी को समुद्री मार्ग अडानी को सुपुर्द कर दिये हैं। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार पर दो लाख करोड रुपए कर्ज है। आज स्कूल बंद पड़े हैं फिर भी बच्चों से ₹पांच के लिहाज से सरकार टैक्स वसूलने का काम कर रही है।
इनेलो सुप्रीमो ने बरोदा उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वे इसकी जीत और हार के दो ही कारण मानते हैं एक तो वहां की जनता ने मौजूदा शासन से तंग आकर कांग्रेश को वोट दिया और दूसरा कांग्रेस प्रत्याशी के गांव हड़बड़ा में एक ब्राह्मण को जाटों द्वारा कत्ल कर दिया जाना मुद्दा बना।
राज्य कार्यकारिणी की बैठक को पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा पूर्व मंत्री भागी राम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती नरेंद्र शर्मा जोगेंद्र मलिक, नरेश शर्मा सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया ।इस मौके पर जेजेपी छोड़ कर आए कुछ पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। पार्टी की महिला विंग की प्रधान माह सचिव सुनेना चौटाला ने भी संबोधित किया।
इनेलो के प्रधान महासचिव एंव विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा की इनेलो आगामी समय में हर विधानसभा क्षेत्र के बड़े-बड़े गांव में जाकर सभाएं करेंगी। संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारी सदस्यता अभियान चलाएं । उन्होंने जजपा पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि टुकड़ा टुकड़ा पार्टी है नाम लेवा नहीं रहेगा। जिस दिन सामने आ गए किसान भाजपा को सबक सिखा देंगे।
अभय सिंह चौटाला ने कहां की राज्य सरकार बात तो किसान की फसल का दाना दाना खरीदने की कर रही है बल्कि हकीकत इससे कोसों दूर है आज मंडी में मूंगफली ,मूंग बाजरा की फसल नहीं खरीदी जा रही । मुख्य मुख्यमंत्री को अपने कहे अनुरूप इस मुद्दे पर इस्तीफा देना चाहिए।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए तीनों खानों को रेस्ट करने का प्रस्ताव लेकर आई है वही बरोदा उपचुनाव में हार के के कारण प्रशंसा की जा रही है उन्होंने कहा की पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कर्मठ होकर काम करें। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 में प्रदेश में इनेलो सत्तारूढ़ होगी ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Baroda by-election, INLD candidate, lost, people, trend towards party, OM PRAKASH Chautala, बरोदा उप चुनाव, इनेलो का प्रत्याशी, हारा, लोगों में बढ़ा, पार्टी के प्रति रुझान, ओम प्रकाश चौटाला
OUTLOOK 16 November, 2020
Advertisement