Advertisement
23 January 2024

अयोध्या में प्रधानमंत्री ने ‘शो’ किया, मंदिर के नाम पर लहर नहीं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इस यात्रा के पीछे न्याय का विचार है। इसमें न्याय के पांच स्तंभ हैं- युवा न्याय, भागीदारी, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक के लिए न्याय। ये पांच स्तंभ देश को शक्ति देंगे। कांग्रेस अगले एक-डेढ़ महीने में इन्हें जनता के सामने रखेगी।’’

असम में कुछ जगहों पर यात्रा में अवरोध से जुड़े सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री जो कर रहे हैं, उससे यात्रा को फायदा हो रहा है। जो प्रचार हमें नहीं मिलता, वो मिल रहा है। उसमें असम के मुख्यमंत्री और शायद उनके पीछे अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं। असम में आज मुख्य मुद्दा यात्रा बन गया है। ’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘हम इनसे डरते नहीं है। हमारा संदेश गांव-गांव में जा रहा है।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Narendra modi, Ayodhya inauguration, Ayodhya pran pratishtha, BJP, Congress, Loksabha election 2024
OUTLOOK 23 January, 2024
Advertisement