Advertisement
16 July 2022

मुर्मू का सम्मान लेकिन समर्थन यशवंत सिन्हा का करेंगे, राष्ट्रपति चुनाव पर आम आदमी पार्टी का बयान

PTI

जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आ रहा है, देश की तमाम पार्टियां धीरे-धीरे अपने पत्ते खोल रही हैं। इस बीच आम आदमी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था कि वह किसको अपना समर्थन देगी। हालांकि आम आदमी पार्टी ने सोमवार को साफ कर दिया कि वह राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी।

यह बात सांसद संजय सिंह ने शनिवार को दिल्ली में आप की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद कहा। बात दें कि यशवंत सिन्हा बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल नेता ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले संयुक्त विपक्षी मोर्चे के उम्मीदवार हैं, जिसमें कांग्रेस शामिल थी लेकिन आप नहीं।

संजय सिंह ने कहा, "हमारे मन में द्रौपदी मुर्मू का सम्मान है लेकिन हम यशवंत सिन्हाजी का समर्थन करेंगे।" गौरतलब है कि सिन्हा एक पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल दोनों के पूर्व सदस्य हैं। वह टीएमसी पिछले साल मार्च में शामिल हुए थे।

Advertisement

उनका सामना पूर्व भाजपा नेता और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से है, जिन्हें उनकी पूर्व पार्टी ने मैदान में उतारा है और उनके सोमवार के चुनाव में जीत की उम्मीद है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Draupadi Murmu, Aam Aadmi Party, Presidential election, BJP, Yashwant Sinha, Sanjay Singh, Kejriwal
OUTLOOK 16 July, 2022
Advertisement