Advertisement
15 September 2022

"मंदिरों के पास की मस्जिदें हटाएं जाएं", यूपी के मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

ANI

उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने एक विवादित बयान दिया है। निषाद ने मंदिरों के पास स्थित सभी मस्जिदों को हटाने की मांग की है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए निषाद ने कहा कि भारत में एक धार्मिक उन्माद फैल गया है और मंदिरों के पास स्थित मस्जिदों को हटा दिया जाना चाहिए।

राज्य में मदरसों के सर्वेक्षण पर निषाद ने कहा कि मदरसों का संबंध आतंकवाद से पाया गया है और वहां से कई बार आतंकवादी पकड़े गए हैं। इसलिए मुस्लिम धर्मगुरुओं को अपनी छवि साफ करने के लिए मदरसों के सर्वेक्षण का समर्थन करना चाहिए।

उन्होंने विपक्ष पर मौलानाओं के साथ मिलकर धार्मिक उन्माद फैलाने और दंगे भड़काने का भी आरोप लगाया। इसके बावजूद, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार और केंद्र में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से दंगों की घटनाओं में कमी आई है।

Advertisement

निषाद पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि मौलानाओं ने देश में गरीबी बढ़ा दी है और उनकी वजह से ही मुस्लिम बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। निषाद ने कहा कि मौलाना नहीं चाहते कि मुस्लिम बच्चे शिक्षित हों और जागरूक हों।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Nishad Party, Sanjay Nishad, Mosque, Temple, Controversial speech
OUTLOOK 15 September, 2022
Advertisement