Advertisement
04 June 2022

अमित शाह से मिल सकते हैं मूसेवाला के माता-पिता, सीबीआई जांच की कर सकते है मांग

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता शनिवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
शाह यहां पहुंचेंगे और पंजाब भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे और उसके बाद वह हरियाणा के पंचकूला में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का उद्घाटन करेंगे।

मूसेवाला के माता-पिता पंजाब के मनसा जिले में अपने आवास से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार मूसेवाला के परिवार ने पहले शाह को पत्र लिखकर प्रसिद्ध पंजाबी गायक की नृशंस हत्या की केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की थी।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को मूसेवाला के घर का दौरा किया और उनके परिवार को आश्वासन दिया कि उनके हत्यारों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

Advertisement

मूसेवाला की 29 मई को मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मूसेवाला के शरीर पर गोली लगने के 19 निशान थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Moosewala death, Moosewala's parents, Amit Shah, CBI probe, Chandigarh
OUTLOOK 04 June, 2022
Advertisement