Advertisement
01 December 2015

वीके सिंह के बयान पर राहुल ने संसद में किया पलटवार

twitter

असहिष्णुता के मुद्दे पर लोकसभा में चल रही चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज जमकर निशाना साधा। राहुल ने पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले लोकसभा में पीएम मोदी ने अपनी बात रखते हुए महात्मा गांधी, सरदार पटेल, राजेंद्र प्रसाद समेत जवाहर लाल नेहरू के योगदानों की चर्चा की थी। पर मैं यहीं पर देख सकता हूं कि हमारी सोच में कितना अंतर है। राहुल गांधी ने कहा कि जिन लोगों का पीएम मोदी ने अपने भाषण में जिक्र किया, वो देश के लोगों की आवाज सुनते थे। हमारे आदर्श नेता न सिर्फ लोगों की बातें सुनते थे बल्कि वो लोगों को सवाल करने के लिए प्रेरित भी करते थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की हम सब सांसदों ने शपथ ली है और उसके अनुसार सभी भारतीयों के हितों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। 

 

अरुण शौरी के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, शौरीजी ने मोदीजी की थोड़ी सी आलोचना की और आपके हुड़दंगियों ने आपके अपने ही आदमी पर हमला कर दिया। उन्होंने भाजपा के बारे में कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी कमजोरी सहिष्णुता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज हिंदुस्तान में विरोध का मतलब राजद्रोह है। उन्होंने वित्त मंत्री के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि अरूण जेटलीजी ने कहा कि विरोध नियोजित थे। अरूणजी यह आपके मेक इन इंडिया की तरह कोई ख्वाब नहीं है, यह वास्तविकता है।      

Advertisement

 

राहुल ने कहा कि भारत सफल इसलिए है क्योंकि हमने अपने लोगों को गले लगाया है। पाकिस्तान का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि पाकिस्तान की कमजोरी असहिष्णुता है। उनके नेता अपने लोगों की आवाज नहीं सुनते हैं। राहुल ने दादरी की घटना का भी जिक्र करते हुए कहा, एक मुस्लिम व्यक्ति की हत्या कर दी जाती है, फिर भी पीएम चुप रहते हैं जो कि उसकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। एक तरफ सरकार स्किल इंडिया की बात करती है और उधर जब अपने संस्थान की कमान एक अयोग्य आदमी को देने पर एफटीआईआई के छात्र आवाज उठाते हैं तो वह दबा दी जाती है। लोकसभा में असहिष्णुता पर चर्चा के दौरान राहुल ने भाजपा के गुजरात मॉडल को भी निशाने पर लिया। उन्होंने पूछा कि क्या हुआ गुजरात में? गुजरात मॉडल एक गुब्बारे की तरह फट गया और पाटीदारों का आंदोलन शुरू हो गया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राहुल गांधी, असहिष्णुता, सरकार, विदेश राज्य मंत्री, वी के सिंह, दलित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरूण शौरी, अरूण जेटली, लोकसभा, दादरी
OUTLOOK 01 December, 2015
Advertisement