Advertisement
09 October 2017

वीडियो: दिल्ली में नस्लवाद का जहर, नाइजीरियन युवक को बांधकर पीटा गया

ANI, वीडियो ग्रैब

देश में दक्षिणी अफ्रीकी देशों के नागरिकों पर हमलों का मुद्दा लगातार जोर पकड़ रहा है। लोग नस्लवाद के जहर से अंदर तक भरे हुए हैं। ये जहर खुद को सिर्फ रंग के आधार पर श्रेष्ठ समझने की कुंठा से पनपता है।

ताजा मामला राजधानी दिल्ली का है, जहां पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। दिल्ली के मालवीय नगर में स्थानीय लोगों ने चोरी के आरोप में नाइजीरियाई नागरिक को बुरी तरह पीटा। उसे पहले तो पोल से बांधा फिर लाठी-डंडों से पिटाई की। इस दौरान स्थानीय लोग उसे पीटते रहे और कोई भी उसे बचाने नहीं आया।

पूरे मामले का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि, यह वीडियो कब का है, यह ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है। एएनआई के मुताबिक, वीडियो बीते 24 सितंंबर का है।

Advertisement

लोगों का आरोप है कि नाइजीरियन नागरिक ने नशे की हालत में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले से जुड़ी एक एफआईआर भी सामने आई है। इसमें एक शख्स ने मामला दर्ज कराया है कि नाइजीरियन उसके घर चोरी करने आया था लेकिन नशे की हालत में सीढ़ियों से गिर गया। कुछ भी साबित होने से पहले भीड़ द्वारा तुरंत न्याय करने की ये प्रवृत्ति नयी नहीं है, फिर अगर नस्ल का मसला हो तो लोगों की नफरत और ज्यादा खुलकर सामने आ जाती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Nigerian national, racism, delhi, malviya nagar
OUTLOOK 09 October, 2017
Advertisement