Advertisement
18 November 2017

जानिए, ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रही हैं इंदिरा गांधी

FILE PHOTO.

19 नवंबर को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म के सौ साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके से पहले ट्विटर पर हैशटैग इंदिरा गांधी ट्रेंड कर रहा है।

कांग्रेस इंदिरा गांधी का जन्मदिन धूम-धाम से मनाने की तैयारी कर रही है। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसका नाम 'इंदिरा- ए लाइफ ऑफ करेज' रखा गया है।


Advertisement

कई लेखक ट्विटर पर इंदिरा गांधी पर अपने लेख शेयर कर रहे हैं। इंदिरा गांधी का जीवन जहां उपलब्धियों से भरा हुआ है वहीं उनके साथ विवाद भी जुड़े रहे। इन सारे पहलुओं पर लोग लिख रहे हैं। चाहे उनके आलोचक हों या प्रशंसक, इंदिरा गांधी पर बात किए बगैर आप भारत के इतिहास पर बात नहीं कर सकते।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: indira gandhi, 100th anniversary, congress, indira life of courage
OUTLOOK 18 November, 2017
Advertisement